आकाशीय बिजली गिरने से मवेशी की मौत, किसान ने की मुआवजे की मांग

कटिहार: कटिहार जिले के आजमनगर प्रखंड क्षेत्र में लगातार हो रही बारिश के बीच आकाशीय बिजली गिरने से एक मवेशी की मौत हो गई। इस घटना से पशुपालक को भारी आर्थिक नुकसान उठाना पड़ा है। घटना आजमनगर पंचायत स्थित अस्पताल बांध क्षेत्र की है। प्राप्त जानकारी के अनुसार गुरुवार को अस्पताल बांध निवासी रंजीत कुमार शाह का एक मवेशी हॉस्पिटल के समीप स्थित कृषि फार्म के खलिहान में चर रहा था। इसी दौरान तेज बारिश शुरू हो गई। बारिश के साथ अचानक आकाशीय बिजली गिरने से मवेशी उसकी चपेट में आ गया और मौके पर ही उसकी मौत हो गई।

घटना की जानकारी मिलते ही आसपास के ग्रामीण मौके पर पहुंचे। मवेशी को मृत अवस्था में देखकर पशुपालक और उसके परिवार के लोग काफी दुखी हो गए आजमनगर पंचायत के मुखिया डॉक्टर भरत कुमार ने बताया लगातार बारिश और वज्रपात की घटनाएं बढ़ी हैं, जिससे लोगों में भय का माहौल बना हुआ है। पीड़ित रंजीत कुमार शाह ने बताया कि मवेशी उनके परिवार की आय का महत्वपूर्ण साधन था उसकी अचानक मौत से उन्हें आर्थिक क्षति हुई है उन्होंने प्रशासन से घटना की जांच कर उचित मुआवजा देने की मांग की है। साथ ही ग्रामीणों ने भी प्रशासन से पीड़ित पशुपालक को शीघ्र राहत राशि उपलब्ध कराने की मांग की है। स्थानीय लोगों का कहना है कि प्राकृतिक आपदाओं से प्रभावित किसानों और पशुपालकों को समय पर सहायता मिलनी चाहिए, ताकि उन्हें आर्थिक संकट का सामना न करना पड़े।

  

Related Articles

Post a comment