पूर्णिया में सड़क हादसा में दो की मौत, एक महिला जख्मी
- by Manjesh Kumar
- 30-May-2026
- Views
पूर्णिया: पूर्णिया के सरसी थाना अंतर्गत के नगर के पास सड़क हादसे में दो लोगों की की मौत हो गई जबकि एक महिला घायल हो गयी। बताया जा रहा है कि युवती पूर्णिया के गुलाब बाग से सीएनजी ऑटो पर सवार होकर बुढ़िया गोला जा रही थी। इसी दौरान एक युवक के नगर स्टेशन में ट्रेन से उतरकर उसी सीएनजी ऑटो में बैठा। कुछ दूर आगे जाने के बाद सामने से तेज गति से आ रहे हाइवा ने टोटो में टक्कर मार दी जिससे घटनास्थल पर ही दो की मौत गई।
मृतिका की पहचान बनमनखी के धोकरधरा वार्ड 22 निवासी जदयू प्रखंड अध्यक्ष गमक लाल मंडल की बेटी कृष्णा कुमारी के रूप में की गई जो बुढ़िया गोला में बतौर लैब टेक्नीशियन के तौर पर कार्यरत थी। वहीं दूसरे मृत युवक की पहचान रोशन कुमार के रूप में की गई जो बारहवीं में किसी कालेज में एडमिशन कराने जा रहा था। परिजन ललित मिश्रा ने कहा कि तेज रफ्तार हाइवा ने टक्कर मार दी जिसमें मौत हो गई। मृत युवती के पिता ने बताया कि सुबह लगभग आठ बजे के करीब घटना हुई। शव को पोस्टमार्टम के लिए जीएमसीएच भेज दिया गया।


Post a comment